Sunday, March 13, 2011

ENGLISH IS MUST

ऐसा नहीं है कि हमें अंग्रेजी नहीं आती है! यह केवल एक भय है और इसे भगाने के लिए अभ्यास बहुत  ज़रूरी है! चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में १५ दिवसीय प्रिंट व् साइबर मीडिया कार्यशाला में यह बात अमेरिकन इंस्टिट्यूट के प्रशिक्षक सतपाल सिंह ने कही! सतपाल सिंह अंग्रेजी के समाचार पत्र हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार के रूप में भी कार्य कर रहे हैं! अंग्रेजी भाषा के प्रयोग को लेकर अधिकतर हिंदी भाषियों के मन में संकोच होता है! इसी विषय पर सतपाल सिंह ने विभाग के विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी बहुत सी शंकाए भी दूर की ! उन्होंने कहा कि अंग्रेजी से भय न करें! अपने आप को निपुण बनाने के लिए अधिक से अधिक अंग्रेजी पुस्तकें, अखबार व पत्रिकाएँ पढ़े! पढ़ने के साथ अंग्रेजी लिखने की आदत भी होनी चाहिए! सतपाल सिंह ने कहा कि अंग्रेजी सब को आती है केवल शब्दों की कमी होती है! यह रिक्त स्थान भरने जैसा है, और हमें इसी का अभ्यास करना है ! उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि जिस प्रकार तैरना सीखने के लिए पानी में उतरना आवश्यक होता है उसी प्रकार अंग्रेजी बोलना सीखने के लिए अंग्रेजी का माहौल बनाना और अभ्यास करना ज़रूरी होता है! इसके लिए हमें स्वयं पहल करनी होगी व मिलकर वातावरण बनाना होगा! उन्होंने कहा कि पत्रकार को हर क्षेत्र का थोड़ा थोड़ा ज्ञान होना चाहिए, इसके लिए विद्यार्थियों को पढ़ना चाहिए! अच्छे शब्दों का ज्ञान होना चाहिए ताकि भाषा का स्तर ऊँचा रहे! एक विद्यार्थी के सवाल पर सतपाल सिंह ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई जाने वाली अंग्रेजी केवल एक विषय है, वह साहित्यिक अंग्रेजी होती है! इसके विपरीत बोली जाने वाली अंग्रेजी अभ्यास से सीखी जा सकती है! उन्होंने कहा कि रात को सोने से पहले अंग्रेजी के कुछ पन्ने ज़रूर पढ़े! यदि लिखने कि आदत डालेंगे तो ओर भी बेहतर होगा! अंग्रेजी सीखाने वाली अनेक पुस्तकें बाज़ार में उपलब्ध हैं, परन्तु उन्हें पढ़ लेने से सफलता नहीं मिलेगी! साथ ही उन्होंने कहा कि हमें हमेशा केन्द्रित रहना चाहिए! कार्यशाला के अंत में विभागाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान  ने सतपाल सिंह का धन्यवाद दिया और कहा कि पत्रकार के लिए हिंदी पर पकड़ जरुरी है परन्तु बेहतर रोजगार व वेतनमान के लिए अंग्रेजी की आधारभूत जानकारी भी परम आवश्यक है! उन्होंने कहा कि सत सिंह द्वारा बताई गयी बातों को ध्यान में रखते हुए कार्यशाला में अंग्रेजी का अभ्यास भी विद्यार्थियों को करवाया जायेगा! 

No comments:

Post a Comment